kis disha me sona chahiye | Sleep direction vastu shastra in Hindi | हमें किस दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए
Kis disha me sona chahiye
आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि हमारे सोने की दिशा का भी हमारे स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है! यदि हम गलत दिशा में सोते हैं, तो हम कई समस्याओं से ग्रसित रहते हैं! इसलिए हमें सोने की दिशा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है! ताकि हम सही दिशा में सो सकें!
Best sleep direction as per Vastu
सबसे पहले दिन में विश्राम करने की बात करते हैं! आयुर्वेद में कहा गया है कि दिन में विश्रांति लेते समय हमारा सिर सूर्य की दिशा अर्थात पूर्व में होना चाहिए! पाँव हमेशा पश्चिम दिशा में रहने चाहियें! अगर कोई मजबूरी हो तो सिर दक्षिण दिशा में रख सकते हैं!
Kis disha me sar rakh ke sona chahiye
रात को सोने के लिए चारों दिशाओं का वर्णन इस प्रकार किया गया है:-
- सोते समय उत्तर में सिर करके कभी न सोएं ! आयुर्वेद में कहा गया है कि उत्तर दिशा मृत की दिशा है! हमारा सिर शरीर का उत्तर होता है और पाँव दक्षिण होते हैं! अगर हम उत्तर दिशा में सिर रखकर सोते हैं, तो पृथ्वी का उत्तर और सिर का उत्तर एक दिशा में हो जायेंगे! इससे इनमें रिपल्सिव फाॅर्स काम करने लगेगा! जिसके कारण हमारा शरीर संकुचित होगा और ब्लड प्रेशर भी असंतुलित होगा! रिपल्सिव फाॅर्स के कारण हृदय की गति बढ़ेगी और नींद भी अच्छी नहीं आ पायेगी!
Sleep direction in hindi
- आयुर्वेद में कहा गया है कि ब्रह्मचारी और साधू हमेशा पूर्व में सिर करके सोएं! पूर्व में सिर करके सोने से शरीर में न्यूट्रल स्थिति बनी रहती है! अर्थात इससे न तो अट्रैक्शन होता है और न रिपलशन!
- गृहस्थ लोगों को हमेशा दक्षिण में सिर करके ही सोना चाहिए! दक्षिण में सिर करने पर अट्रैक्टिव फाॅर्स काम करेगा और शरीर में रिलैक्सेशन आएगी! जिससे अच्छी नींद आएगी और ब्लड प्रेशर भी ठीक रहेगा!
- पश्चिम दिशा में सिर रखकर सोने को भी निषेध बताया गया है! सूर्य की दिशा में पैर करके सोने से हम पेट की बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं!



Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.