Low BP ka upchar | निम्न रक्तचाप या लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे

Low BP ka upchar

निम्न-रक्तचाप या Low Blood Pressure एक शारीरिक विकार है, जिसमे रक्तचाप पारे के 90/60 के स्तर से नीचे गिर जाता है। चिकित्सों का मानना ​​है कि निम्न-रक्तचाप वास्तव में हानिकारक नहीं है, जब तक कि इससे चक्कर आना, बेहोशी और सदमे जैसे प्रभाव पैदा न हों।
low bp ka upchar
courtesy: Pixabay

लक्षण और कारण ( BP low ke lakshan aur kaaran) :-

निम्न-रक्तचाप के कुछ अन्य लक्षणों में सिर दर्द, सीने में दर्द, दौरे-पडना, लंबे समय तक रहने वाले दस्त और वमन (उल्टी) शामिल हैं। निम्न-रक्तचाप रक्त की मात्रा में कमी, एनीमिया, पोषक तत्वों की कमी, हृदय की समस्याओं और हार्मोन्स परिवर्तन जैसे कारणों एवं कई अन्य कारणों से भी हो सकता है।

low bp ke lakshan
courtesy: Flickr

इलाज ( BP low mein kya karna chahiye):-

निम्न रक्तचाप की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए आपके घर में कई आयुर्वेदिक दवाइयां है, जिनका प्रयोग आप कर सकते हो! इनका वर्णन इस प्रकार है:-
  • निम्न रक्तचाप की सबसे अच्छी दवाई है गुड।  गुड, नमक और नींबू के रस को पानी में मिलाकर पी लो।
  • एक गिलास पानी में 25 ग्राम गुड, थोड़ा सा नमक और साथ में नींबू का रस मिलाकर दिन में 2-3 बार पी लें। इससे निम्न रक्तचाप जल्दी ही ठीक हो जायेगा।
  • इसके अतिरिक्त अनार का रस नमक डालकर, अनानास का रस नमक डालकर, संतरे का रस नमक डालकर, गन्ने का रस नमक डालकर पी लो! ये सब भी निम्न रक्तचाप को ठीक करते हैं।
    low bp me kya khana chahiye
    courtesy: Flickr
  • निम्न रक्तचाप के लिए एक और अच्छी दवा है दूध में घी मिलाकर पीना। एक गिलास देशी गाय का दूध और एक चम्मच देशी गाय का घी मिलकर रात को पीने से निम्न रक्तचाप ठीक हो जाता है।
  • इसके लिए एक और अच्छी दवाई है मिश्री और मक्खन को मिलाकर खाओ।  यह निम्न रक्तचाप को ठीक कर देता है।
  • निम्न रक्तचाप की एक और अच्छी और सबसे सस्ती दवा है नमक का पानी। नमक का पानी दिन में 2-3 बार पीने से निम्न रक्तचाप की समस्या ठीक हो जाती है।

Comments