Bhojan ke niyam
हमें खाना खाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए! ताकि हम अपने शरीर को निरोगी तथा स्वस्थ बना सकें! ये बातें वैसे तो छोटी-छोटी हैं, पर अगर हम इनका अनुसरण करेंगे तो कई बिमारियों से अपनी और अपने परिवार को बचा सकेंगे!- कोशिश करें कि भोजन का समय(breakfast, Lunch और Dinner) निर्धारित हो! यह हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है!
- खाना खाने के तुरंत बाद दौड़ना तथा तेज़ चलना सेहत के लिए हानिकारक है!
- खाना खाने से कम से कम 30 मिनट पहले और 90 मिनट बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए! खाना खाते समय पानी पीना हमारे पेट में एसिडिटी पैदा करता है!
Breakfast ke niyam
- सुबह का नाश्ता सूर्योदय के पश्चात् 2-3 घंटे के भीतर कर लेना चाहिए!
- सुबह का नाश्ता पेट भर कर करना चाहिए! अगर आपको सुबह के नाश्ते के साथ कुछ पीने की इच्छा हो तो आप मौसमी फलों का जूस ले सकते हैं!
Lunch ke niyam
- सुबह के नाश्ते की अपेक्षा दोपहर को एक तिहाई खाना कम करके खाना चाहिए! अगर आपको दोपहर के खाने के साथ कुछ पीने की इच्छा हो तो आप छाछ या लस्सी ले सकते हैं!
- दोपहर के खाने के बाद 20-40 मिनट तक आराम कर लेना चाहिए! खाना खाकर बायीं (left side) तरफ को लेट कर सो जाना चाहिए!

google images
Dinner ke niyam
- शाम का भोजन बिलकुल हल्का रखें! शाम के भोजन के बाद अगर कुछ पीने की इच्छा हो तो हम गरम दूध पी सकते हैं!
- शाम के भोजन के बाद एकदम से सो नहीं जाना चाहिए बल्कि कुछ देर टहलते हुए सैर कर लेनी चाहिए! एकदम सो जाने से पेट की बीमारियां पनपने लगती हैं!
- कोशिश करें कि शाम के भोजन का समय सूर्यास्त से पहले का सुनिश्चित करें!

google images
अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ अवश्य साझा (share) करें! अगर किसी की कोई सलाह या सन्देश हो तो आप इस आर्टिकल के अंत में कमेंट करके जरूर बताएं!
धन्यवाद!



Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.