AC lagane ke nuksan
मौसम के गरम तापमान से हमें एकदम ठंडे तापमान में नहीं आना चाहिए! इससे हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां पैदा हो जाती हैं!
Air conditioner ke galat upyog se hote hain ye nuksan
जब हम ऑफिस या अपने काम से घर पर आते हैं और एकदम AC का तापमान 18-20 रखकर उसके आगे बैठ जाते हैं, तो इससे हमारे शरीर का तापमान भी एकदम कम हो जाता है! यह एकदम से तापमान में आया बदलाव हमारा शरीर सही तरह से हैंडल नहीं कर पाता और शरीर में कई बीमारियां घर करने लगती हैं!
Sard garam hona
सर्दी होना, नाक बहना, गला खराब होना, साइनसाइटिस, मांसपेशियों में दर्द होने लगना इत्यादि कई बीमारियां इसी कारण शरीर में पनपने लग जाती हैं! इसके अतिरिक्त हमारी त्वचा और आँखे भी सूखने लगती हैं! बहुत से लोगों को शरीर में खारिश और छींकने की समस्याएं भी हो जाती हैं! इसलिए हमें एकदम से गरम मौसम से ठंडे कमरे में नहीं जाना चाहिए!
AC se hone wali bimari
इसलिए अस्पतालों और बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में आदर्श तापमान 24-26 का रखा जाता है! क्योंकि इतने तापमान तक हमारा शरीर थोड़ा ढल जाता है! इससे कम तापमान का प्रभाव विशेष रूप से बुजुर्गों में देखा गया है! इसके अतिरिक्त जिन लोगों को श्वास संबंधी बीमारी होती है, उनके लिए भी यह बहुत घातक है! इसलिए धूप से आकर कुछ देर बिना AC के बैठने की सलाह दी जाती है! जब शरीर का तापमान कुछ सामान्य हो जाये तब ठंडे मौसम में बैठ सकते हैं!




Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.