Dant saaf karne ke gharelu nuskhe | इन तरीकों से घर पर ही तैयार करें दंतमंजन तथा पाएं सफेद और चमकदार दांत
Dant saaf karne ke gharelu nuskhe
हम रोजाना दांतों की सफाई करने के लिए टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं! ज्यादातर टूथपेस्ट मरे हुए जानवरों की हड्डियों से बने होते हैं! जानवरों की हड्डियों को क्रश करके उनका चूरा निकाला जाता है! फिर इस चूरे से टूथपेस्ट बनाया जाता है! इसके अतिरिक्त, सभी टूथपेस्ट में एक हानिकारक केमिकल होता है! अगर हम गलती से भी इस केमिकल को शरीर के अंदर ले जाएँ, तो यह केमिकल हमारे शरीर में कैंसर की बीमारी का कारण बनता है! इसलिए हमें रोजाना दांत साफ करने के लिए दातुन ही इस्तेमाल करनी चाहिए!
Dant manjan kaise banaye
दातुन के अलावा हम दंतमंजन भी इस्तेमाल कर सकते हैं! बाज़ार में कई आयुर्वेदिक दंतमंजन उपलब्ध हैं! इसके अतिरिक्त हम कुछ घरेलू तरीकों से भी घर पर ही दंतमंजन तैयार कर सकते हैं!
दंतमंजन बनाने के तरीके:-
Dant manjan banane ki vidhi
- थोड़ी सी हल्दी लेकर इसे थोड़े से सरसों के तेल में मिला लें! फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिला लें! अब आपका दंतमंजन तैयार है! इसे दांतों पर अच्छी तरह से घिसें! आपके दांत मोतियों की तरह चमकने लगेंगे!
- गाय के गोबर को अच्छी तरह से सुखा लें! अब इस सूखे हुए गोबर को जला कर इसकी राख निकाल लें! इस राख में थोड़ी फिटकरी और थोड़ा नमक मिला लें! अब आपका दंतमंजन बन कर तैयार हो चुका है! अब इस दंतमंजन को दांतों पर अच्छी तरह से घिसें! इससे आपके दांत साफ़, सफ़ेद और चमकदार हो जायेंगे!
Ghar me dant kaise saaf kare
- हम नींबू का रस निकाल कर बचा हुआ नींबू फेंक देते हैं! अगर हम इस नींबू को फेंकने के स्थान पर, इस पर नमक लगाकर दांतों पे घिसें, तो यह हमारे दांतों को अच्छे से साफ कर देता है! इससे हमारे दांत सफेद और चमकदार होते हैं!
अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ अवश्य साझा (share) करें! अगर किसी की कोई सलाह या संदेश हो तो इस आर्टिकल के अंत में कमेंट करके जरूर बताएं!
धन्यवाद!




Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.