आजकल लोगों में पाचन शक्ति कमजोर होने की वजह से बहुत सी बीमारियां हो रही हैं। जैसे पेट साफ़ न होना, बार-बार टॉयलेट जाना, कुछ भी खाने के तुरंत बाद टॉयलेट जाना, सीने में जलन होना इत्यादि। इन समस्याओं से अगर कोई परेशान हो, तो इसका एक कारण पाचन शक्ति का कमजोर होना भी हो सकता है।
हमें नीचे दी गयी बातों को ध्यान में रखना चाहिए जिनके कारण हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है।
खाना अच्छी तरह से चबा कर न खाना
अच्छी तरह से चबा कर खाना न खाना ही पाचन शक्ति के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण है। हमारे द्वारा खाया गया खाना 50% मुंह में पचता है और 50% पेट में जाकर पचता है। इसलिए खाने को अच्छी तरह से चबा कर ही खाना चाहिए। नहीं तो हमारे पेट को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसके कारण पाचन शक्ति धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाती है।
समय पर भोजन न करना
यदि हमारा सुबह, दोपहर और रात के भोजन का समय रोज अलग होता है, तो इससे भी हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है। अतः हमें अपने भोजन का समय निश्चित ही रखना चाहिए।
मैदे से बनी चीजें ज्यादा खाना
मैदे से बनी चीजों में ग्लूटेन की मात्रा ज्यादा होती है। इसे पचाने में हमारे शरीर को काफी समय लग जाता है। ग्लूटेन की ज्यादा मात्रा हमारे शरीर की पाचन शक्ति को धीमा कर देती है और इसे कमजोर बनाती है।
पैकेट में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करना
हमारा शरीर ताज़ा भोजन को पचाता है। आजकल पैकेट में पहले से तैयार भोजन आने लगा है। इसे पचाने में हमारी शरीर की काफी मेहनत लगती है। जिससे हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है।
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से भी हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है। अतः हमें सही समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पीते रहना चाहिए। इससे हमारी पाचन शक्ति मजबूत होगी।




Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.