जानिए राम तुलसी और श्याम तुलसी के बीच का अंतर तथा श्याम तुलसी के औषधीय गुणों के बारे में | Shyam tulsi ke gun | Ram aur shyam tulsi

Ram aur Shyam tulsi

तुलसी दो प्रकार की होती है - राम तुलसी और श्याम तुलसी। राम तुलसी हलके हरे रंग की होती है। जबकि श्याम तुलसी बहुत ही गाढ़े हरे रंग की होती है। यह लगभग काले रंग जैसी ही लगती है। इसलिए इसे कई जगह पर काली तुलसी भी कहते हैं।

shyam tulsi ke gun 

Shyam Tulsi ke baare me bataye

तुलसी के बारे में विशेष बात यह है कि यह किसी भी मौसम में लग जाती है। आप इसे ज़मीन में या गमले में कहीं भी लगा सकते हो। आयुर्वेद के अनुसार श्याम तुलसी के औषधीय गुण राम तुलसी की अपेक्षा कहीं ज्यादा हैं। इसका काढ़ा या रस बना कर बहुत सी बीमारियों का इलाज किया जाता है।
shyam tulsi

Shyam tulsi ke gun

  • श्याम तुलसी का काढ़ा या रस लेने से बुखार टूट जाता है। यह 104 या 105 बुखार को तोड़कर एकदम 101-102 तक ला देती है।
  • श्याम तुलसी का काढ़ा या रस लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

ram tulsi and shyam tulsi
  • श्याम तुलसी का काढ़ा या रस लेने से महिलाओं की सफेद पानी आने की समस्या का समाधान होता है। अगर किसी को ज्यादा दिनों की शिकायत हो तो इस तुलसी के रस के साथ खड़ी शक्कर (मिश्री) जरूर खानी चाहिए।
  • श्याम तुलसी ज्वर, टाइफाइड, वायरल बुखार, या बैक्टीरियल बुखार जैसे सभी प्रकार के बुखार तोड़ने का काम करती है।
  • यह बुजुर्गों में रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या का भी समाधान करती है।
  • यह महिलाओं में मासिक धर्म के समय ज्यादा रक्त बहने की समस्या का भी समाधान करती है।

Comments