RO ka pani peene ke nuskan
पीने के पानी में कैलशियम, सोडियम, सल्फर, मैग्नीशियम इत्यादि बहुत से खनिज पदार्थ अर्थात मिनरल मिले होते हैं। RO एक ऐसा उपकरण है, जो पानी को साफ करता है और इसमें से इन सभी खनिज पदार्थों को निकाल देता है। सरल भाषा में कहें तो, RO पीने के पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को छोड़कर अन्य सभी खनिज पदार्थों को बाहर निकाल देता है। इस पानी को लगातार पीने से हमारे शरीर में सल्फर, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम इत्यादि बहुत से खनिज पदार्थों की कमी हो जाती है। इन खनिज पदार्थों की कमी से शरीर में कई विकार पैदा हो जाते हैं, जैसे हड्डियां कमजोर होना इत्यादि।
RO ka pani pina chahiye ya nahi
अब प्रश्न यह आता है कि पानी में और भी बहुत सारी विशुद्धियाँ मिली होती हैं। अगर हम RO को इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो पानी की इन विशुद्धियों को किस प्रकार दूर करेंगे?
तो इसका एक बहुत सीधा और सरल उपाय यह है कि पानी को उबालकर पीना चाहिए। पानी को उबालकर पीने से पानी की सभी विशुद्धिया दूर हो जाती हैं, और इसके साथ ही पानी के जरूरी तत्व बचे रहते हैं। इसके अतिरिक्त चूने का इस्तेमाल भी पानी को साफ करने के लिए कर सकते हैं।
RO water disadvantages in Hindi
पानी को हमेशा मिट्टी के बर्तन या कांच के बर्तन में ही रखना चाहिए। यदि हम प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल पानी रखने के लिए करते हैं, तो इस पानी में प्लास्टिक के तत्व मिल जाते हैं। जो हमारे शरीर में कैंसर जैसी बीमारी पैदा कर सकते हैं।



Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.