Diabetes aur blood pressure ke tips | अगर आप भी हैं डायबिटीज या रक्त चाप (BP) की समस्या से परेशान, तो इन बातों का रखें ध्यान

Diabetes aur blood pressure ke tips in hindi

आजकल मधुमेह (sugar), उच्च रक्त चाप (High B.P.) , निम्न रक्त चाप (Low B.P.) , तथा उच्च रक्त-वसा (High Cholesterol) जैसी बीमारियां किसी को भी हो सकती हैं। इन बीमारियों के मरीज़ों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी होती जा रही है। अपनी जीवन शैली में थोड़ा बदलाव लाकर हम इन बिमारियों से आसानी से लड़ सकते हैं।
diabetes aur blood pressure ke tips in hindi
courtesy: Flickr

Diabetes aur blood pressure ke tips


 अगर आप इन में से किसी भी बीमारी से परेशान हैं, तो निम्नलिखित बातों को हमेशा ध्यान में रखें:-
  • खाने में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल बिलकुल भी ना करें. सीधे घानी से निकले शुद्ध तेल (सरसों, नारियल, मूंगफली के तेल) का इस्तेमाल करें।
  • खाने में छिलके वाली दालें, छिलके वाले चावल, छिलके सहित गेंहू का आटा, छिलके सहित सब्जियों का सेवन करें।
  • देशी गाय के दहीं को मथ कर बनाया गया घी इन बिमारियों के मरीज़ों के लिए सर्वोत्तम माना गया है। यह इन मरीज़ों के लिए अमृत के समान है।
    diabetes ke tips in hindi
    courtesy: Needpix.com
  • खाने में आयोडीन नमक की जगह सेंधा नमक ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • क्षारीय चीज़ें जैसे आंवला, गाजर, मूली, एलोवेरा, सरसों आदि इन रोगों के मरीज़ों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
  • सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी अवश्य पीएं।

Comments