Ubtan kaise banta hai | गोरी और निखरी त्वचा के लिए उबटन बनाने के घरेलू नुस्खे

Ubtan kaise banta hai

नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी अपने रूप को निखारना चाहते हैं? और वह भी कम खर्चे में और "chemical free" तथा "Healthy" तरीके से? तो इस्तेमाल करें "उबटन"!
प्राचीन समय से रानी-महारानियाँ उबटन का इस्तेमाल करके अपने रूप को निखारती रहीं हैं! आजकल भी यदि आपने ध्यान दिया हो तो इस उबटन का इस्तेमाल होता है शादी के समय में! इसे लगाने से दूल्हे तथा दुल्हन दोनों के रूप में निखार आ जाता है! हम इसे आम दिनों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं!
ubtan kaise banta hai. ubtan kaise lagaye
google images

उबटन लगाने के फायदे?

उबटन हमारे शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव लाता है! इसे लगाने के निम्नलिखित फायदे हैं :-
  • निखरी त्वचा (glowing skin)
  • tanning दूर करे (removes tanning)
  • गोरा रंग (white skin)
  • चेहरे के अनचाहे बालों को दूर करे
  • cleanser का काम करे
  • scrubber का काम करे
  • चेहरे को साफ़ रखे

Ubtan kaise banta hai (उबटन कैसे बनाएं)?

उबटन बनाने के लिए जरुरी चीज़ें:-
  • 1 चम्मच बेसन
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच कच्चा दूध
इन सब चीज़ों को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लो! पेस्ट को अच्छे से बनाने के लिए आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं! और अगर आपकी त्वचा रूखी (dry) है तो आप इसमें थोड़ी सी मलाई भी इस्तेमाल कर सकते हो!

Ubtan kaise lagaye (उबटन कैसे लगाएं)?

उबटन को अपने चेहरे पर लगा लें! फिर 5 मिनट के बाद जब यह पेस्ट सूख जाए तो इसे साफ़ पानी से धो लें! इससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी!
अगर आप इसे peel-off mask की तरह इस्तेमाल करना चाहते हो तो इसे पानी से न धोकर रोज़ अपने हाथों से रगड़ कर उतारें! चेहरे के बालों की उलटी दिशा में हाथ से रगड़ कर उतारने से चेहरे के अनचाहे बालों से हमें छुटकारा मिल जाता है! रोज़ यह तरीका अपनाने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से अनचाहे बाल समाप्त हो जाएंगे!
आप चाहें तो इसे पूरे शरीर पर भी लगा सकती हैं! क्यूंकि इसमें सभी प्राकृतिक चीज़ें हैं!
बेसन हमारे शरीर पर scrubber का काम करता है, हल्दी एंटीबायोटिक होती है तथा दूध हमारी त्वचा को नमी प्रदान करता है!
अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ अवश्य साझा (share) करें! अगर किसी की कोई सलाह या सन्देश हो तो आप इस आर्टिकल के अंत में कमेंट करके जरूर बताएं!
धन्यवाद!

Comments